Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

Vastu Tips: रात में सोते समय पलंग के नीचे बिल्कुल न रखें झाड़ू, खत्म हो जाएगी घर की बचत

54

इंदौर। वास्तु शास्त्र में झाड़ू से संबंधित कुछ खास नियमों जिक्र किया गया है, जिनका पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, घर में झाड़ू रखने की सही जगह के बारे में भी बताया गया है, जो वास्तु नियमों के अनुसार तय की जाती है। गलत जगह झाड़ू रखने से जीवन में परेशानियां आ सकती है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

क्या झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखना ठीक है?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, झाड़ू को घर की साफ-सफाई के बाद हमेशा साफ जगह पर रखना चाहिए। वास्तु में झाड़ू रखने की सही दिशा और कुछ विशेष स्थान बताए गए हैं, जिनमें पलंग के नीचे बिस्तर के बीच का स्थान झाड़ू के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। इससे घर की खुशियों में कमी आ सकती है। घर में नकारात्मकता आती है। बिस्तर के नीचे के क्षेत्र में झाड़ू को रखने से देवी लक्ष्मी का अपमान होता है।

पूजनीय वस्तु है झाड़ू

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को पूजनीय वस्तु माना गया है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए कभी भी झाड़ू को पैर भी नहीं मारना चाहिए। वास्तु प्रथाओं के अनुसार, झाड़ू न केवल घर की सफाई के लिए बल्कि पूजा की वस्तु भी है।

घर में झाड़ू रखने का सही नियम

  • घर में कभी भी दो झाड़ू एक साथ नहीं रखनी चाहिए और परेशानियों से बचने के लिए झाड़ू को कभी भी एक दूसरे के ऊपर नहीं रखना चाहिए।
  • झाड़ू को हमेशा घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रखना चाहिए।
  • झाड़ू को रसोई घर में या बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए।
  • घर में टूटी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
  • पुरानी झाड़ू को शुक्रवार जैसे शुभ दिन पर घर से बाहर फेंकना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.