Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप खौफनाक मंजर! हक के लिए अंगारों पर चले अभ्यर्थी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका और भेजा जेल; जानें पूरी ख...

शुक्र और बृहस्पति ने मिलकर बनाया अद्भुत योग, इन राशियों की कटेगी चांदी

19

इंदौर। Samsaptak Yog: ग्रह निश्चित अंतराल पर योग बनाते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जिसका असर 12 राशियों पर देखने को मिलता है। बृहस्पति ग्रह मेष राशि में विराजमान है। शुक्र तुला राशि में गोचर कर चुका है। जब दोनों ग्रह आमने-सामने आते हैं तो समसप्तक योग बनता है। इस योग से कुछ राशियों के धन-दौलत में वृद्धि की संभावना है। तो जानें ये लकी राशियां कौन-सी हैं।

वृष राशि

वृष राशिवालों के लिए समसप्तक योग शुभकारी हो सकता है। शुक्र के 7वें भाव में गोचर से बिजनेस में उन्नति मिल सकती है। शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में सबकुछ व्यवस्थित रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में जाने से मानसिक शांति महसूस होगी। छात्रों की पढ़ने में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि

समसप्तक राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होगा। संतान संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। लव अफेयर में नजदीकियां आएंगी। पुराना विवाद सुलझ जाएगा।

कर्क राशि

शुक्र आपकी राशि से चौथे स्थान पर गोचर कर रहा है। इस अवधि में नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रोफेशनल्स को इस दौरान लाभ मिलने के योग है। वैवाहिक जीवन मंगलकारी रहेगा। करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर वरिष्ठ से उचित सलाह प्राप्त होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.