Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

एमपी में वेटरनरी यूजी सीटों के लिए छह दिसंबर से कालेज लेवल काउंसलिंग, नीट में सफल विद्यार्थी ही ले सकेंगे हिस्सा

39

जबलपुर। प्रदेश में संचालित हो रहे वेटरनरी यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय की काउंसलिंग कमेटी ने सिर्फ दो आनलाइन काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। प्रवेश प्रक्रिया अब कालेज लेवल काउंसलिंग यानी सीएलसी से होगी। जबलपुर, महू और रीवा स्थित महाविद्यालयों के स्नातक पाठयक्रमों में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को पूरे दस्तावेजों के साथ छह दिसंबर को वेटरनरी कालेज जबलपुर आना होगा।

विश्वविद्यालय की एक्सपर्ट कमेटी करेगी दस्तावेजों की जांच

पंजीयन होने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच विश्वविद्यालय की एक्सपर्ट कमेटी करेगी और उन्हें प्रवेश के लिए अनुमति दी जाएगी। सीएलसी राउंड में छह दिसंबर को वेटरनरी, सात दिसंबर को डिप्लोमा और आठ दिसंबर को फिशरी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। सिर्फ नीट में सफल होने वाले विद्यार्थी ही काउंसलिंग का हिस्सा बन सकेंगे। फ्री सीट पर सिर्फ मध्यप्रदेश के विद्यार्थी ही प्रवेश ले सकते हैं।

सीएलसी राउंड के दौरान आने वाले उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की कमेटी जांच करेगी। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही उन्हें काउंसलिंग में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

प्रो. एसपी तिवारी, कुलपति, नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विवि

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.