Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

कनाडा में घर पर फायरिंग के बाद मीडिया के सामने आए Gippy Grewal, सलमान खान को लेकर बोली ये बात

39

कनाडा में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग होने के बाद  मशहूर पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल का बयान सामने आया है। दरअसल, गिप्पी ने घर पर हुई फायरिंग की पुष्टि करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस की पोस्ट पर हैरानी जाहिर की है। मीडिया से बातचीत करते हुए गिप्पी ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। हमलावरों ने 4 गोलियां चलाई, जो उनकी गाड़ी और गैरेज पर लगीं।

हालांकि किसी भी तरह के जानी नुक्सान से बचाव रहा।  लॉरेंस बिश्नोई से आज तक कभी बात नहीं हुई और न ही उन्हें वह जानते है। साथ ही गिप्पी ने सलमान खान के साथ दोस्ती का इंकार करते हुए कहा कि बिग ब़ॉस में थे तब उनकी मुलाकात हुई थी। गिप्पी ने कहा कि फायरिंग के दौरान वह घर पर नहीं थे। बता दें कि शनिवार को गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा के वैंकुवर के व्हाइट रॉक एरिया में बंगले पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। इस घटना कि जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा ली गई है। इस संबंधी फेसबुक पर एक पोस्ट डाल दावा किया है कि ये फायरिंग उसने करवाई है।

पोस्ट में लिखा है कि,”सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोले अब बचाए तम्हें तेरा भाई और ये मैसेज सलमान खान को भी है कि, तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी मदद करेगा,  कोई नहीं बचा सकता तुम्हें,  सिद्धू मूसेवाला की मौत पर बहुत ज्यादा ओवरएक्टिंग की थी तुमने, तुम्हें सब पता है कि वह कितना अहंकारी व्यक्ति था और किन आपराधिक लोगों के संपर्क में था।””जब तक विक्की जब तक मिड्डूखेड़ा जी रहा था, तब तक तू उसके आगे-पीछे घूमता रहा, बाद में तू सिद्धू के लिए और भी दुखी हो गया। तू भी रडार पर आ गया हैं, अब मैं तूम्हें बता दूं, अभी तो मैंने तूझे ट्रेलर दिखाया है, फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। किसी भी देश में भाग जाओ, याद रखो मौत को किसी जगह का वीजा नहीं लेना पड़ता, उसे जहां चाहे वहां आ जाना है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.