Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...

जानलेवा हमले के आरोपितों का निकाला जुलूस, कान पकड़ कर बोले गुंडागर्दी करना पाप है

45

रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मेहता जी का वास में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक व उसके साथियों द्वारा युवती के पिता पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को पुलिस गुरुवार की दोपहर थाना परिसर से पैदल जुलूस के रूप में घटना स्थल और आरोपितों के घर लेकर गई। इस दौरान आरोपित कान पकड़कर चलते रहे और गुंडागर्दी करना पाप है पुलिस हमारे बाप है के नारे लगाते रहे।

हमले में युवती के पिता 46 वर्षीय अवधेश त्रिवेदी घायल हुए थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अवधेश त्रिवेदी करीब 30 वर्ष से जैन श्वेतांबर ट्रस्ट बोर्ड कबीर साहब का मंदिर में पुजारी का काम करते हैं तथा मंदिर के पीछे रहते हैं।

अवधेश त्रिवेदी ने पुलिस व मीडिया की बताया था कि भय्यू मराठा उनकी पुत्री से जबरदस्ती शादी करना चाहता है। 29 व 30 जनवरी की दरमियानी रात वे व उनका 14 वर्षीय पुत्र एक कमरे में तथा दूसरे कमरे में मां व पत्नी सो रहे थे। रात करीब 12.45 बजे दरवाजा तोड़ने की आवाज आई तो सभी लोग डर गए।

आरोपितों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया था तथा अवधेश पर चाकू से कई वार किए थे। पुलिस ने आरोपित भय्यू मराठा निवासी भंडारी गली (थावरिया बाजार) व उसके छह साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। हमला करने के बाद आरोपित भाग गए थे।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित भय्यू मराठा उर्फ यस और व उसके एक अन्य साथी को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपितों को घटनास्थल पर नजदीक करने के लिए ले जाया गया था। दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.