Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

कुवैत से पैसे मंगवाने हैं… होटल मालिक को दिया झांसा, अकाउंट खुलवाकर कर दिया 11 लाख का खेला

20

राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक होटल संचालक के बैंक अकाउंट में ठगी के लाखों रुपए आने का मामला सामने आया है. होटल संचालक के जान पहचान के एक युवक ने कुवैत से नौकरी के पैसे अकाउंट में डलवाने का झांसा देकर नया खाता खुलवाया था. इसके बाद उसमें ठगी के 11.88 लाख रुपये डलवाए और फिर आरोपी युवक ने ATM के जरिए पैसे निकाल लिए. होटल संचालक ने बैंक में जाकर पता कि तो उन्हें ठगी की रकम आने की जानकारी हुई.

होटल संचालक अशोक कुमार डांगी ने उनके अकाउंट में ठगी के 11.88 लाख रुपये आने की शिकायत साइबर थाना डूंगरपुर में दर्ज कराई है. अशोक बडोली रोड चावंड हाल पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा के रहने वाले हैं. अशोक डांगी ने बताया कि उनका परिवार सागवाड़ा में मेवाड़ भोजनालय को किराए पर लेकर चला रहा है. होटल में अक्सर सागवाड़ा का ही रहने वाले नीलेश भी खाना-खाने आया करता था.

झांसा देकर खुलवाया था अकाउंट

इस बीच अशोक डांगी की नीलेश से अच्छी जान पहचान हो गई थी. सात महीने पहले नीलेश ने अशोक को बताया कि कुवैत से नौकरी के उसके पैसे आने वाले है, लेकिन उसके अकाउंट की लिमिट पूरी हो गई है. उसे एक अकाउंट की जरूरत है. अशोक डांगी को नीलेश ने झांसा देकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा सागवाड़ा में एक अकाउंट खुलवाया. अकाउंट खुलवाने के बाद नीलेश ने ATM कार्ड अपने पास ही रख लिया था.

आरोपी ने अपने पास ही रख लिया था ATM

जब अशोक ने उससे ATM के बारे में पूछा तो नीलेश ने बताया कि पैसे आने के बाद वह उसे कार्ड वापिस कर देगा. 15 दिन बात जब अशोक ने नीलेश से कहा कि पैसे वापस आ गए हो तो हमारा ATM कार्ड वापिस दे दो, लेकिन नीलेश ने कार्ड वापिस नहीं किया और लगातार अकाउंट से ट्रांजेक्शन करने लगा. इसके बाद जब होटल संचालक ने बैंक जाकर पता किया तो उन्हें बैंक की ओर से अवैध लेनदेन की जानकारी हुई. इसके बाद होटल संचालक ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करते हुए होटल संचालक का बैंक अकाउंट फ्रिज करवा दिया गया है, जिसमें 11 लाख 88 हजार 760 रुपये की अवैध ट्रांजेक्शन हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.