Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा, फंसकर किसान का पैर कटा

61

छिंदवाड़ा। पश्चिम मध्‍य रेलवे के छिंदवाड़ा के कपुर्दा स्टेशन पर एक हादसा हो गया। जब तक ट्रेन की गति धीमी होती उससे पहले ही एक यात्री ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा। गाड़ी चल ही रही थी तभी उतरने के दौरान पैर फंस गया, जिससे किसान हादसे का शिकार हो गया। जिसके चलते उसका एक पैर कट गया।

हादसा गुरुवार की सुबह उस वक्त हुआ जब चांद निवासी किसान कैलाश पवार कपुर्दा स्टेशन पर उतर रहे थे, लेकिन पैर ट्रेन में फंस गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी उस वक्त स्टेशन में रुक ही रही थी कि अचानक किसान ट्रेन से उतर गया। फिलहाल घायल किसान का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा गुरुवार सुबह 5 बजे कपुर्दा रेलवे स्टेशन में हुआ। किसान कैलाश के छोटे बेटे ने बताया कि एंबुलेंस चालक ने उन्हें फोन पर इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद स्वजन आनन फानन में जिला अस्पताल में पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.