Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

लेट हो रही इंडिगो की फ्लाइट में टीम अतरंगी ने शुरू की अंताक्षरी, यात्रियों का किया मनोरंजन, वीडियो हुआ वायरल

63

रायपुर : जब आप फ्लाइट में सफर कर रहे हों और आपकी फ्लाइट नियमित समय में टेकऑफ न करे तो आपको गुस्सा ही आएगा। आप इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रहे और इंडिगो से बार-बार जवाब चाह रहे हैं लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इस बीच कोई गाना गाकर आपका मनोरंजन कर दें तो क्या ही बात हो? ऐसा हुआ है 23 नवंबर को इंदौर से रायपुर आने वाली फ्लाइट में। इस फ्लाइट को 6.10 बजे रायपुर पहुंचना था, लेकिन ये फ्लाइट रात तकरीबन 11.50 बजे पहुंची है। फ्लाइट ने इंदौर से ही रात तकरीबन 10.45 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरी।

टीम अतरंगी ने फ्लाइट में शुरू की अंताक्षरी

 इस बीच फ्लाइट में बैठे छत्तीसगढ़ के फेमस “DJ बैंड अतरंगी” ने यात्रियों के मनोरंजन का जिम्मा उठाया। एंकर अमन साहू अपनी टीम अतरंगी के साथ फ्लाइट में अतरंगी करने लगे। टीम अतरंगी ने तकरीबन ढाई से तीन घंटे तक फ्लाइट में ही अंताक्षरी की। सभी यात्रियों ने इसमें पार्टिसिपेट भी किया और सबका मनोरंजन भी हो गया। इस फ्लाइट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव भी मौजूद रहें। उनके साथ परिजन भी रहे। वहीं एक गर्भवती महिला भी थीं। फ्लाइट में खेली गई इस अंताक्षरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.