Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अयोध्या से पहले इंदौर में बन गया राम मंदिर! खूबसूरती देख चौंक जाएंगे आप भी, इस धातु से तैयार की गई ये वृहद प्रतिकृति..

32

इंदौर। अयोध्या में रामलला के निर्माणाधीन दिव्य मंदिर में सुपर स्ट्रक्चर के साथ -साथ अन्य व्यवस्थाओं पर भी काम तेज हो रहा है। इस बीच श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से निर्माण कार्य की प्रगति के काम एवं मंदिर की मनमोहक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखी जा रही है। इतना ही नहीं देश विदेश में राम मंदिर की कई कलाकृतियां भी बनाई जा रही है। इस बीच एमपी के इंदौर में राम मंदिर की एक मनमोहक और सुंदर छवि देखी गई।

बता दें कि 21 टन लोहे के स्क्रेप से तैयार इस प्रतिकृति की ऊंचाई 27 फीट, चौड़ाई 26 फीट और लंबाई 40 फीट है। 20 मजदूरों ने करीब ढाई माह की मेहनत से इसे तैयार किया है। इस प्रतिकृति को तैयार करने में नगर निगम ने लोहे के पुराने खंबे, कबाड़ गाड़ियों के चेसिस, नट-बोल्ट, टूटे-फुटे झूले, फिसलपट्टियां, ग्रिल आदि का इस्तेमाल किया है। संभवत: देश में पहली बार लोहे के स्क्रेप से किसी मंदिर की इतनी वृहद प्रतिकृति तैयार की गई है।

#WATCH | Madhya Pradesh: Replica of Ram Temple made from iron scrap in Indore. Artists from Delhi built this Ram Temple in 3 months. (25.11) pic.twitter.com/BSnNnuWA63

— ANI (@ANI) November 26, 2023

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से प्रेरित होकर ही उन्हें विश्राम बाग में मंदिर की प्रतिकृति तैयार करने की प्रेरणा मिली। बड़ी चुनौती यह थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का काम अभी पूर्ण नहीं हुआ है तो उसकी प्रतिकृति कैसी बनाई जाए। इसके अलावा लोहे के स्क्रैप से इतनी बड़ी प्रतिकृति तैयार करवाना भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन कलाकारों की मेहनत ने यह संभव कर दिया। इसमें वेल्डिंग वाले कारीगरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही क्योंकि छोटे-बड़े और टूटे-फूटे लोहे के सामान को मंदिर का रूप देना आसान नहीं था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.