Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोपाल हुजूर में डागा को साधने में जुटे नेता, रामेश्वर शर्मा ने भाजपा में शामिल होने का दिया न्यौता, नरेश ज्ञानचंदानी ने छुए पैर

29

भोपाल। भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट न मिलने पर नाराज हुए पूर्व विधायक जितेंद्र डागा को मनाने में बुधवार को भाजपा व कांग्रेस जुटी रही। दोपहर में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने संत हिरदाराम नगर स्थित डागा के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। शर्मा व डागा के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि शर्मा ने डागा से कहा कि गुरुवार को निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए जमा किया नामांकन पत्र वापस ले लीजिए। घर वापसी यानी फिर भाजपा में शामिल होकर समर्थन करने का आग्रह किया। इस पर देर रात तक डागा नहीं माने।

ज्ञानचंदानी ने कार्यालय पहुंचकर छुए पैर

जब यह बात कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी को पता चली तो वो डागा से मिलने चूनाभट्टी कार्यालय में पहुंचे। डागा बैठे हुए थे। ज्ञानचंदानी ने उनके पैर छुए और नामांकन पत्र वापस लेने के लिए कहा। डागा ने ज्ञानचंदानी को पैर छूने से रोका, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद ज्ञानचंदानी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बंगले पर चलने के लिए डागा से कहा। शाम छह बजे ज्ञानचंदानी डागा को लेकर कमल नाथ के निवास श्यामाल हिल्स पर पहुंचे। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मप्र कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी बैठे हुए थे। बंद कमरे में जितेंद्र डागा ने तीनों कांग्रेस के नेताओं से कहा कि आपके आग्रह पर भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए। आपने भरोसा दिलाया कि हुजूर विधानसभा क्षेत्र से आपको प्रत्याशी बनाया जाएगा। बीते आठ महीने से पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहा। फिर ऐसा क्या हुआ कि मेरा टिकट काट दिया गया? अब आप भले ही पार्टी से निकाल दें। मैं चुनाव लड़ूंगा। इतनी बात सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बाहर आए, उन्होंने नरेश ज्ञानचंदानी को भीतर बुलाया। 15 से 20 मिनट तक चर्चा हुई, लेकिन देर रात तक डागा नामांकन पत्र वापस लेने के लिए माने।

डागा आज खोलेंगे पत्ते

अब गुरुवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। डागा अपना नामांकन वापस लेते हैं या फिर निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा व कांग्रेस की जीत का गणित बिगाड़ेंगे, यह गुरुवार को नामांकन वापस लेने समयावधि तक ही पता चल सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.