Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर...

इन चमत्कारी पौधों से आज ही कर लें ये उपाय, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन

56

इंदौर।  सनातन धर्म में कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें बेहद पूजनीय माना जाता है। पीपल, तुलसी और शमी जैसे पौधों को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इनमें से कुछ को आप घर पर भी लगा सकते हैं, जिनका चमत्कारी असर आपको कुछ ही दिनों में अपने घर में दिखने लगेगा। ऐसे में यदि आपका जीवन परेशानियों से घिरा है और आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल पा रहा है, तो आपको इन पौधों के दैवीय गुणों को जरूर जानना चाहिए। आज हम आपको इन पौधों से जुड़े खास उपाय और इनका दैवीय महत्व बताने जा रहे हैं।

तुलसी

तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन तुलसी के सामने दीपक जलाना चाहिए। इससे आपको अपनी मेहनत का फल तुरंत मिलना शुरू हो जाएगा। ध्यान रखें कि मंगलवार और रविवार को तुलसी के पौधे को न छुएं।

पीपल का पेड़ लगाने के कई फायदे बताए गए हैं। घर में भूलकर भी पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसे किसी खुली जगह, घर के बाहर या किसी मंदिर के पास भी लगाया जा सकता है। साथ ही जो व्यक्ति प्रतिदिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाता है और शनिवार के दिन उसके सामने दीपक जलाता है, उसे जीवन में कभी भी धन संबंधी परेशानी नहीं होती है।

शमी

घर में शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में शमी का पेड़ है तो आपको इस पौधे की पूजा करने से शनिदेव के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होगी। शमी के पौधे की पूजा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.