Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...

नीमच में मक्का की बंपर आवक, लहसुन मंडी गेट पर लगा जाम

134

नीमच। नीमच शहर की कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को मक्का की बंपर आवक हुई। इससे लहसुन मंडी में मक्का के ढेर लग गए। वहीं लहसुन मंडी गेट पर जाम लग गया। इससे किसान नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद मंडी अधिकारियों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। मंडी में शुक्रवार को अन्य उपज की आवक भी अच्छी रही है।

उल्लेखनीय है कि शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित कृषि उपज मंडी प्रदेश की बड़ी मंडियों में शुमार है। शहर की कृषि उपज मंडी में 80 से अधिक जिंसों का व्यापार होता है। मंडी में राजस्थान सहित दूर-दूर से किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं। मंडी में प्रतिदिन 25 से 30 हजार बोरी उपज की आवक होती है। जिससे मंडी में रौनक बनी रहती है।

वहीं मंडी में प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। इससे मंडी को भी एक से डेढ़ लाख रुपये की राजस्व रूप में इनकम होती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मंडी में 33 हजार 940 बोरी की आवक हुई। इसमें सर्वाधिक मक्का सात हजार 5523, सोयाबीन सात हजार 221, मूंगफली चार हजार 64, लहसुन चार हजार 811, गेहूं दो हजार 550 बोरी की आवक रही।

मंडी में आज से तीन दिवसीय अवकाश

शहर की कृषि उपज मंडी में 25 नवंबर से तीन दिवसीय अवकाश रहेगा। अवकाश की सूचना से भी मंडी में शुक्रवार को बंपर आवक रही। शुक्रवार को 33 हजार 940 बोरी की आवक रही। इसमें 25 नवंबर को बैंक अवकाश, 26 नवंबर स्थानीय अवकाश व 27 नवंबर को गुरूनानक जयंती होने से अवकाश रहेगा।

मंडी में किसानों ने किया हंगामा

इन दिनों मंडी में उपज की अधिक हो रही है। इससे उपज मंडी में उपज खाली करने में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे मंडी प्रशासन द्वारा मक्का की नीलामी लहसुन मंडी में कराई जा रही है। लेकिन मंडी में शुक्रवार को मक्का की बंपर अवाक होने से लहसुन मंडी गेट पर वाहनों का जाम लग गया।

जाम कई देर तक लगा रहा। इसमें किसानों के लहसुन व अन्य उपज के वाहन भी फस गए। इसके बाद किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर मंडी अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उन्हे समझाइश देकर मामला शांत कराया।

मंडी में 25 से 27 तक अवकाश

मंडी में शुक्रवार को बंपर आवक हुई है। इसमें लगभग 33 हजार 940 बोरी की आवक रही है। इसमें सर्वोधिक मक्का की आवक रही। आवक अधिक होने से लहसुन मंडी गेट पर जाम लग गया था। सूचना पर अधिकारियों ने पहुंच जाम खुलवाया। वहीं किसानों को भी समझाइश दी गई। मंडी में 25 से 27 नवंबर तक तीन दिवसीय अवकाश रहेगा। – उमेश बसेड़िया शर्मा, सचिव, कृषि उपज मंडी नीमच

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.