Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

बालाघाट में प्रेमिका से मिलने गया युवक फंदे से लटका मिला

23

बालाघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 में देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने गए युवक का संदिग्ध स्थिति में शव मिला है। जिससे सनसनी का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद मामले को विवेचना में लिया है।

भाई से रुपये लेकर गया था युवक

बैहर चौकी वार्ड क्रमांक छह निवासी 32 वर्षीय युवराज पिता अर्जुनसिंह राठौड़ शुक्रवार को अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद अपने भाई अन्नु ठाकुर को फोन कर कुछ पैसे मांगे थे। जहां भाई ने उसे आनलाइन सात सौ रुपये भेजा था। पैसे मिलने के बाद वह सोंगापथ वार्ड नंबर 21 स्थित एक किराये के मकान में रहने वाली अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके कमरे में गया था। जहां उसी मकान की छत पर उसका शव मिला है, जिसके गले व शरीर पर नाखून के निशान पाए जाने पर परिजनों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।

प्रेमिका ने फोन पर बताई, युवराज ने लगा ली है फांसी

मिली जानकारी के अनुसार युवराज अविवाहित था जो ड्राइवरी का काम करता था। जबकि उसकी प्रेमिका विवाहित थी जिसका युवराज के अलावा किसी और युवक के साथ भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शुक्रवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने सोंगापथ स्थित किराये के मकान में गया था जो देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। जानकारी के अनुसार देर रात उसकी प्रेमिका ने युवराज की मां संतोषी बाई राठौर को फोन कर बताया कि उसके पुत्र ने उसके घर में फांसी लगा ली है। जिससे उसकी मौत हो गई है। वहीं जब परिजन उसकी प्रेमिका के घर पहुंचे तो वह घर पर नहीं थी। उसके घर पर ताला लगा हुआ था और नंबर भी बंद बता रहा था। मकान की छत पर जाने के लिए मकान मालिक ने ताले की चाबी नहीं दी इसलिए परिजनों को दरवाजा तोड़कर छत पर जाना पड़ा। जहां युवराज मृत अवस्था में छत पर पड़ा हुआ था।

रुपयों की कर रही थी मांग

परिजनों के अनुसार युवराज की प्रेमिका ने देर रात मां संतोषी राठौर से कहा था कि उनके लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वही उसने परिजनों को चुपचाप उसके घर आकर बिना शोर शराबा किए शव उठा कर ले जाने की बात कही थी। लेकिन जब मृतक के परिजन उसके घर पहुंचे तो वह किराए के कमरे से फरार हो चुकी थी जिसका मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है। मिली जानकारी के अनुसार युवराज की प्रेमिका का पूर्व में विवाह हो चुका था जो अपने पति से तलाक लेकर वार्ड नं 21 में रह रही थी।जो काफी दिनों से युवराज को तरह-तरह से दबाव बनाकर उसे पैसों की मांग कर रही थी। जानकारी के अनुसार वह चार लाख रुपये की मांग कर रही थी और रुपये नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी देती थी।

युवराज की प्रेमिका अपराधी प्रवृत्ति की है जो इसके पूर्व एक बच्चे का अपहरण कर बच्चा बेचने के आरोप में जेल की सजा काट चुकी है।उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे भाई की हत्या की है। गले में किसी चीज का निशान है वही हाथ पैर में नाखून की खरोंच के निशान हैं। युवराज की आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही थी लेकिन युवराज ने आत्महत्या नहीं की है। छत पर ऐसी कोई भी सामग्री नहीं मिली है जो आत्महत्या की ओर इशारा करती हो, बल्कि युवराज की हत्या की गई है।

अन्नू ठाकुर, भाई।

थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव मिला है। सूचना पर पंचनामा कार्रवाई की गई है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। वहीं जिस महिला की बात की जा रही है। उसका फोन बंद है और वह फरार है। जिससे भी यह मामला संदिग्ध है। महिला की तलाश किए जाने के साथ ही हर पहलू पर जांच की जा रही है।

प्रकाश वास्कले, निरीक्षक, कोतवाली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.