Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

IND vs AUS: रोहित-विराट को आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास है ये मास्टर प्लान, मार्श और मैक्सवेल से रहना होगा सावधान

50

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को ऐताहिसक मैच खेलेगी। इससे पहले दोनों टीमें तैयार है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिन दो खिलाड़ियों के खिलाफ विशेष रणनीति बनाने की जरूरत होगी, वह मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल हैं।

बता दें कि एक बल्लेबाजी औसत में सबसे टाॅप पर रहा है तो दूसरा स्ट्राइक रेट के मामले में टॉप पर है। लगातार 10 मैच जीतने के बाद भारत फाइनल भी अपने नाम करना चाहेगा। ऐसे में भारतीय टीम को भी रणनीती बनाने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के ये दोनों ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी दो पारियां खेली हैं. ग्लेन मैक्सवेल वर्ल्ड कप 2023 में 201 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं. वहीं, मिचेल मार्श ने 177 रन की नाबाद पारी खेली है।

उधर, फाइनल मैच से पहले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को आउट करने के लिए उनके पास खास प्लान है। हालांकि, उन्होंने यह बात स्वीकार की कि उन्हें शमी से बचकर रहना होगा।

कमिंस ने कहा ““पिच काफी अच्छी लग रही है, टूर्नामेंट में पहले भी इसका इस्तेमाल किया जा चुका है। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।” अहमदाबाद में भारतीय टीम को जबरदस्त समर्थन मिलता है और विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यह देखा गया था। इसे लेकर कमिंस ने कहा “भारत बहुत अच्छी टीम है। भीड़ जाहिर तौर पर एकतरफा (भारत के समर्थन में) होने वाली है।”

विश्व कप के मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है। विश्व कप जीतने को लेकर पैट कमिंस ने कहा “अगर हम इसे हासिल कर सके तो यह बहुत बड़ी जीत होगी। अगर मैं प्रतिभाशाली लोगों के इस समूह के साथ ट्रॉफी उठा सकूं तो यह बहुत खुशी की बात होगी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.