Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नशे में धुत फौजी ने सेवानिवृत्त जवान को टक्कर मारी, फुटपाथ पर चढ़ाई कार

43

जबलपुर। शराब के नशे में धुत फौजी कार से नियंत्रण खो बैठा और उसने सेना के सेवानिवृत्त जवान को पीछे से टक्कर मार दी। सेवानिवृत्त जवान साइकिल पर सवार था। उसे गंभीर चोटें आईं तथा साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जीसीएफ फैक्ट्री के सामने की है। घटना का पता चलते ही फैक्ट्री के अधिकारी व सेना के जवान मौके पर पहुंच गए।जबलपुर। शराब के नशे में धुत फौजी कार से नियंत्रण खो बैठा और उसने सेना के सेवानिवृत्त जवान को पीछे से टक्कर मार दी। सेवानिवृत्त जवान साइकिल पर सवार था। उसे गंभीर चोटें आईं तथा साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जीसीएफ फैक्ट्री के सामने की है। घटना का पता चलते ही फैक्ट्री के अधिकारी व सेना के जवान मौके पर पहुंच गए।

कार एमपी 20 जेडई 6331 से कहीं जा रहा था

जीसीएफ फैक्ट्री में पदस्थ डीएससी के जवान ने बताया कि भारतीय सेना में पदस्थ जवान शराब के नशे में धुत होकर कार एमपी 20 जेडई 6331 से कहीं जा रहा था। वह सतपुला पहुंचा था तभी उसकी कार बहकने लगी। जीसीएफ फैक्ट्री के गेट तक पहुंचने से पहले कई वाहन चालक कार से टकराते बचे।

नशे में धुत जवान कार से नियंत्रण खो बैठा

फैक्ट्री के गेट के पास पहुंचते ही नशे में धुत जवान कार से नियंत्रण खो बैठा और साइकिल पर सवार सेना के सेवानिवृत्त जवान को उसने पीछे टक्कर मार दी। जिसके बाद कार सड़क के फुटपाथ पर जा चढ़ी। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.