Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Yemen Houthi Attack on Saudi Airports: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को बन... UPI MDR Charges Update: यूपीआई पेमेंट्स पर एमडीआर लगाने का फैसला जनवरी 2027 तक टलने की संभावना Instagram में आया नया ‘MUSE’ फीचर: क्या है Meta का यह पर्सनल AI एजेंट और कैसे करेगा काम? Real Estate Regulation Raipur: सेजबहार के आवंटी को मिलेगा ब्याज समेत पूरा पैसा, रेरा ने प्रमोटर पर क... Pradosh Vrat 2026 Significance: भगवान शिव को समर्पित गुरु प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा ... चंडीगढ़ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का अंदाज: पंजाबी संस्कृति और खेतों की सैर का उठाया लुत्फ Mandsaur Youth Death Case: सस्ता सोना और विवाद के चक्कर में गई जान, मजिस्ट्रियल जांच के बाद हुआ पोस्... Heart Blockage Symptoms: चलने पर सांस फूलना और सीने में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर हा... Dangerous Building Demolition: कटनी में हादसे का सबब बनी जर्जर अग्रवाल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, मुख्... Veteran Actor Nana Patekar Passes Away: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा ...

Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर कहा- हिंदू लड़के से करूंगी निकाह

26

धर्म और मजहब की दीवारों को तोड़कर आस्था की एक अनोखी तस्वीर बुलंदशहर की सड़कों पर देखने को मिल रही है. यहां एक मुस्लिम महिला उजमा खान, पूरी तरह शिव भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रही हैं. हाथ में गंगाजल और जुबां पर ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष लिए उजमा अपनी मुराद पूरी होने पर महादेव की कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं.

उजमा खान का कहना है कि उनकी महादेव में अटूट आस्था है। उन्होंने भगवान शिव से एक खास मुराद मांगी थी, जो पूरी हो गई. इसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने अनूपशहर के छोटी काशी से गंगाजल उठाया और अब पैदल यात्रा कर रही हैं. उजमा गौतम बुद्ध नगर के रबूपुरा स्थित भोले भाईपुर मंदिर में शिवजी का जलाभिषेक करेंगी.

चार साल का साथ और धर्म परिवर्तन का फैसला

उजमा पिछले चार साल से अपने हिंदू प्रेमी लोकेंद्र के साथ रह रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे जल्द ही लोकेंद्र के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी और हिंदू धर्म अपनाएंगी. उजमा का हौसला इतना बुलंद है कि उन्हें न तो फतवा जारी करने वालों की फिक्र है और न ही वंदेमातरम का विरोध करने वालों की.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उजमा की इस संवदेनशील लेकिन साहसी यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उनके साथ चल रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या विरोध का सामना न करना पड़े. बुलंदशहर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ इस महिला शिवभक्त का जोरदार स्वागत किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.