Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission Protest India: पुलिस ने रोका तो वहीं बनेगा नया जंतर-मंतर, मतदाता सूची विवाद पर ग... Classical Dance Festival Delhi: कुचिपुड़ी, ओडिसी और भरतनाट्यम की भव्य प्रस्तुतियां, जानें 2 से 4 अक्... Heavy Rain Alert India: मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाकों में चलेंगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार... Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर

राजस्थान की जनता कह रही है ‘3 दिसंबर, कांग्रेस छू मंतर’, भरतपुर चुनावी रैली में गरजे पीएम मोदी

67

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने भरतपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार जहां-जहां बनती है वहां-वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबकुछ है। कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की जनता उनसे कह रही है ‘3 दिसंबर, कांग्रेस छू मंतर’

‘3 दिसंबर, कांग्रेस छू मंतर’
पीएम मोदी ने भरतपुर में जनसभा में कहा, ‘कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगा और अपराध के मामले में अग्रणी बना दिया और इसलिए राजस्थान कह रहा है कि जादुगर जी वोट नहीं मिलेंगे। कुछ लोग यहां खुद को जादुगर कहते हैं। पीएम मोदी ने कहा, अब से ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में वोटिंग होने वाली है. हर तरफ एक ही गूंज, जन-जन की यही पुकार, भाजपा सरकार। यहां कुछ लोग खुद को जादूगर कहते हैं। अब राजस्थान की जनता उनसे कह रही है ‘3 दिसंबर, कांग्रेस छू मंतर’।

आपसे किए वादे जरूर पूरे होंगे, ये मोदी की गारंटी है
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राजस्थान में बीजेपी ने एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा का संकल्प राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। भाजपा का संकल्प राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करना है। भाजपा का संकल्प हमारी बहनों और बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना है। हम राजस्थान भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपसे किए गए ये वादे जरूर पूरे होंगे, ये भी मोदी की गारंटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.