Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चप्पलों से पिटकर कांग्रेस प्रत्याशी ने फकीर बाबा से लिया आशीर्वाद, वीडियो हो रहा जमकर वायरल’राजस्थान में भाजपा बिखरी हुई पार्टी’, प्रियंका गांधी बोलीं- कोने-कोने में घूम कर सीएम चेहरा ढूंढ रहे पीएम मोदी

159

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बिखरी हुई पार्टी बताते हुए कटाक्ष किया कि यहां के बड़े-बड़े नेताओं को किनारे कर दिया गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं। वे सागवाड़ा (डूंगरपुर) में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं।

राजस्थान में भाजपा बिखरी हुई पार्टी’
उन्होंने कहा,‘‘आज अगर आप भाजपा को देखें तो वह राजस्थान में बिखरी हुई पार्टी है। उनसे पूछिए कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका चेहरा कौन है? वे इसका भी जवाब नहीं दे सकते। प्रधानमंत्री मोदी जी प्रदेश के कोने-कोने में घूम रहे हैं। कभी-कभी लगता है कि वे अपने मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढ़ने निकले हैं।” कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि उन्हें अपने नेताओं पर विश्वास नहीं है, वे अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।

तो आपका प्रदेश चलाएगा कौन?
प्रियंका ने कहा, ‘‘तो आपका प्रदेश चलाएगा कौन? मोदी जी तो दिल्ली से नहीं आएंगे इसे चलाने के लिए। इसे चलाने के लिए राजस्थान का कोई चाहिए। उनके बड़े बड़े नेताओं को परे कर दिया गया है। वे अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।”

देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं
प्रियंका ने कहा,‘‘आपने गहलोत की सरकार देखी है। पांच साल से जैसा कि गहलोत कहते रहे हैं- आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देने में नहीं थकूंगा। उनकी यह नीयत है। कांग्रेस पार्टी का यही सिद्धांत है।” लोगों से सोच समझ कर वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में जज्बातों और धर्म का इस्तेमाल हो रहा है, तो आपको सावधान होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में किसान परेशान हैं और लोग महंगाई से त्रस्त हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.