Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

49

इंदौर।  धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को सकारात्मक नहीं माना जाता है। इस समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा पूजा-पाठ भी वर्जित है। ग्रहण के सूतक काल मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाते हैं। साथ ही ग्रहण में कुछ भी खाना-पीना वर्जित होता है। आज शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को सर्व पितृ अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण रात के समय लगेगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण का असर देश, दुनिया और लोगों पर पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासकर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान नियमों का पालन करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये बातें

  • माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आज सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा। यह मध्य रात्रि 2:25 बजे समाप्त होगा।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान घर से नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के समय सूर्य से हानिकारक किरणें निकलती हैं, जो गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।
  • ग्रहण के समय नुकीली वस्तुओं जैसे सुई, चाकू, कैंची आदि का प्रयोग न करें। ऐसा करना अशुभ होता है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान कभी भी सूर्य को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। इस बार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह रात में होगा।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी न खाएं-पिएं। अगर खाएं तो उसमें पहले से ही तुलसी के पत्ते मिलाकर रखें। ऐसा करने से ग्रहण के दौरान भोजन-पानी आदि दूषित नहीं होते हैं।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से भी मना किया जाता है।
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। साथ ही घर में गंगाजल छिड़कें और देवी-देवताओं को स्नान कराएं। ग्रहण के बाद हनुमान जी की उपासना भी करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.