Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस...

IND vs NZ, CWC 23 Semi Final : भारत का दूसरा विकेट गिरा, शतकीय पारी खेलकर आउट हुए कोहली

57

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए शानदार शुरूआत की और 2 विकेट गंवाकर 327 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने वनडे में 50वां शतक लगाते हुए सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा और वह अर्धशतक से चूक गए। रोहित टिम साउदी की 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर केन विलियमसन के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। शुभमन गिल 79 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। विराट कोहली वनडे में 50वीं शतकीय पारी लगाने के बाद 44वें ओवर की छठी गेंद पर कान्वे के हाथों कैच आउट हुए, इस दौरान टिम साउथी गेंदबाजी पर थे। कोहली ने 113 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। अच्छी पिच लग रही है। ऐसा लगता है कि यह धीमी गति से चल रहा है। हम जो भी करें अच्छा ही करें। मुझे लगता है कि यह 2019 की बात है जब हमने सेमीफाइनल खेला था। न्यूजीलैंड सबसे अच्छी टीमों में से एक है। बहुत महत्वपूर्ण दिन। लगातार, इस बारे में बात करना कि उस दिन उपस्थित होना कितना महत्वपूर्ण है।

हेड टू हेड (विश्व कप में) 

कुल मैच – 10
भारत – 4 जीत
न्यूजीलैंड – 5 जीत
नोरिजल्ट – एक

पिच रिपोर्ट 

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम अपने उच्च स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है। पिच छोटी-छोटी सीमाओं के साथ बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त विकेट है जिससे आसानी से चौके और छक्के लग सकते हैं। हालांकि गेंदबाज़ी के नजरिए से, पिच स्पिनरों को थोड़ी मदद करने के लिए जानी जाती है। लेकिन सीमाओं का आकार धीमे गेंदबाजों के लिए समस्या हो सकता है।

इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 261 है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 14 मैच जीते गए हैं और लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 मैच जीते गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में उच्चतम स्कोर 438/4 है, जो दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में मेजबान भारत के खिलाफ बनाया था।

मौसम 

मुंबई में धूप खिली रहेगी और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में 44 फीसदी नमी होने से दिन में बारिश का कोई खतरा नहीं है।

प्लेइंग 11 

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !