Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

TMC नेता की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने हमलावर को पीट-पीटकर मार डाला

44

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर इलाके में सोमवार को सुबह तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग रहे थे लेकिन गांव वालों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

हत्या में माकपा के समर्थकों का हाथ
एक अधिकारी ने बताया कि जॉयनगर इलाके में बामुंगाची के तृणमूल कांग्रेस क्षेत्र अध्यक्ष सैफुद्दीन लस्कर की उनके घर के पास कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लस्कर के समर्थकों ने कथित हमलावरों में से एक को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। लस्कर की पत्नी पंचायत प्रधान हैं। तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि लस्कर की हत्या के पीछे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थकों का हाथ है।

जानें क्या बोले माकपा नेता 
वहीं, आसपास के इलाकों के माकपा समर्थकों ने दावा किया कि घटना के बाद लस्कर के समर्थकों ने उनके घरों में तोड़फोड़ की और कुछ घरों में आग लगा दी। माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि हर मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और हत्यारों को पकड़ने तथा साजिश का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को उचित जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “सैफुद्दीन लस्कर की हत्या तृणमूल कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह का नतीजा है, माकपा को दोष देने का कोई मतलब नहीं है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.