Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

जयशंकर ने कहा- अफ्रीका के साथ भारत का व्यापार हुआ 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर से पार

36

 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच पिछले कुछ वर्षों में घनिष्ठता अधिक हो गई है। अफ्रीका के साथ भारत के व्यापार ने आज इतिहास रच दिया है। अफ्रीका के साथ भारत का व्यापार आज 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। विदेश मंत्री ने कहा कि अफ्रीका में पिछले एक दशक में बड़ी संख्या में भारतीय दूतावास भी खुले हैं।  जयशंकर ने कहा कि  अफ्रीका के साथ हमारा व्यापार 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक  सिर्फ व्यापार नहीं है बल्कि, भारत अफ्रीका में शीर्ष पांच निवेशकों में से एक है। हमारी अनुमानित पूंजी 80 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है। अफ्रीका में पिछले एक दशक में हमारे कई दूतावास खुले हैं।

इसी के अलावा, विदेश में पहला आईआईटी अफ्रीका में खुला है। विदेश में पहला फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय भी अफ्रीका में खुला। हम आज सिर्फ वादा ही नहीं बल्कि, भविष्य के लिए अफ्रीका में दांव भी लगा रहे हैं। जी20 में अफ्रीकी संघ की स्थायी सदस्यता पर विदेश मंत्री ने कहा कि इस पर कई वर्षों से विचार विमर्श किया गया है।  शुक्रवार को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में विदेश मंत्री ने अफ्रीकी राजदूतों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने परिवर्तनकारी डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के अनुभव को साझा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि आज यशोभूमि में अफ्रीकी राजदूतों की मेजबानी करके खुशी मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.