Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

कल नीतीश कुमार के खिलाफ मौन प्रदर्शन करेंगे जीतन राम मांझी, CM ने विधानसभा में किया था अपमानित

59

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में पूर्व सीएम और हम संरक्षक जीतन राम मांझी को बुरी तरह से अपमानित किया था, जिसके बाद नीतीश कुमार की खूब आलोचना हो रही है। वहीं अब मांझी मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ कल यानि 14 नवम्बर को सुबह 11.30 बजे पटना उच्च न्यायलय के निकट मौन प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए लिखा है- “मेरे अपमान के सहारे पूरे दलित समाज को जलील करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कल 14 नवम्बर 23 को सुबह 11.30 बजे पटना उच्च न्यायलय के निकट अंबेडकर स्मारक पर एक मौन प्रदर्शन का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी संगठनों के साथ-साथ मैं भी उपलब्ध रहूंगा। जय बिहार।

CM ने विधानसभा में किया था अपमानित
बता दें कि बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच जमकर नोकझोक हुई। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि, ”यह मेरी गलती थी कि मैंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया था। दो महीने में ही मेरी पार्टी के लोग कहने लगे कि कुछ गड़बड़ है इन्हें हटाओ, फिर मैं (सीएम) बन गया। वे(जीतन राम मांझी) कहते रहते हैं कि वह भी मुख्यमंत्री थे। वह मेरी मूर्खता के कारण मुख्यमंत्री बने।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.