Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

अरविंद केजरीवाल का बयान- नीतीश ने ‘इंडिया’ गठबंधन से निकलकर नहीं किया सही काम

59

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि बिहार के उनके समकक्ष नीतीश कुमार ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन से नाता तोड़कर सही काम नहीं किया। उन्होंने उनके आचरण को लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं बताया। केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान नीतीश कुमार द्वारा बिहार में भाजपा के साथ मिलकर नयी सरकार बना लेने के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।

 केजरीवाल ने कहा, ‘‘ मैं महसूस करता हूं कि यह गलत है और उन्हें (इंडिया गठबंधन) नहीं छोड़ना चाहिए था। इस तरह का आचरण लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। ” नीतीश कुमार ने रविवार को यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके लिए ‘‘चीजें ठीक नहीं चल रही थीं।” उसके बाद उन्होंने भाजपा के सहयोग से नयी सरकार बना ली। लगभग डेढ़ साल पहले ही उन्होंने भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाई थी।

 बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में रविवार को नयी राजग सरकार के बनने से पहले महागठबंधन सरकार सत्ता में थी और कुमार नीत जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामदल उसके घटक थे। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है और वह पांच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों– दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा और हरियाणा में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत कर रही है। कांग्रेस और आप की पंजाब इकाइयों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में दोनों दलों के बीच किसी भी गठबंधन की संभावना से इनकार किया है, हालांकि अंतिम निर्णय की घोषणा अभी बाकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.