Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

‘नीतीश कुमार ने सही नहीं किया, उन्होंने जो किया गलत किया’, केजरीवाल बोले- इससे ‘इंडिया’ गठबंधन को नुकसान होगा

49

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि बिहार के उनके समकक्ष नीतीश कुमार ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन से नाता तोड़कर सही काम नहीं किया। उन्होंने उनके आचरण को लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं बताया। केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान नीतीश कुमार द्वारा बिहार में भाजपा के साथ मिलकर नयी सरकार बना लेने के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ मैं महसूस करता हूं कि यह गलत है और उन्हें (इंडिया गठबंधन) नहीं छोड़ना चाहिए था। इस तरह का आचरण लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

”नीतीश कुमार ने रविवार को यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके लिए ‘‘चीजें ठीक नहीं चल रही थीं।” उसके बाद उन्होंने भाजपा के सहयोग से नयी सरकार बना ली। लगभग डेढ़ साल पहले ही उन्होंने भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाई थी। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में रविवार को नयी राजग सरकार के बनने से पहले महागठबंधन सरकार सत्ता में थी और कुमार नीत जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामदल उसके घटक थे।

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है और वह पांच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों– दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा और हरियाणा में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत कर रही है। कांग्रेस और आप की पंजाब इकाइयों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में दोनों दलों के बीच किसी भी गठबंधन की संभावना से इनकार किया है, हालांकि अंतिम निर्णय की घोषणा अभी बाकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.