Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सपने में दिखे छोटी कन्याएं तो समझ जाइए पलटने वाला है आपका भाग्य, होगा लाभ ही लाभ

39

इंदौर।  सपनों के विज्ञान यानी स्वप्न शास्त्र को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि सपने में हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत मिलते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का अपना अलग मतलब होता है। कुछ सपने अशुभ श्रेणी में आते हैं, तो कुछ शुभ होते हैं। ऐसे में अगर आप सपने में छोटी कन्याओं को देखते हैं, तो आज हम आपको उसका मतलब बताने जा रहे हैं। वैसे तो छोटी कन्याओं के दर्शन होना बेहद ही शुभ माना जाता है, क्योंकि उन्हें देवी मां का स्वरूप कहा जाता है।

सपने में छोटी कन्या के दर्शन

सनातन धर्म में छोटी कन्याओं को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में अगर आपको सपने में कोई छोटी कन्या दिखती है, तो इसका मतलब है कि आपको खूब धन लाभ होने वाला है। साथ ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने वाली हैं।

छोटी कन्या को लाल जोड़े में देखना

अगर आप सपने में किसी छोटी कन्या को लाल जोड़े में देखते हैं, तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि स्वप्न शास्त्र यह सपना आपको खुशी देने वाला है। इस सपने का मतलब है कि आपके घर में शुभ या मांगलिक कार्य होगा।

छोटी कन्या प्रसाद देते दिखे

सपने में किसी कन्या का आपको प्रसाद देना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का सीधा मतलब यह है कि आपके जीवन में सुख और समृद्धि आने वाली है। आपको भगवान का आशीर्वाद मिलने वाला है। माना जाता है कि ये सपने बहुत भाग्यशाली होते हैं।

मुस्कुराती दिखे छोटी कन्या

अगर आप सपने में किसी छोटी कन्या को मीठी मुस्कान देते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब साफ है कि आपके जीवन की सभी परेशानियां जल्द ही खत्म होने वाली हैं। अगर आप ऐसा सपना देखें, तो आपको खुश होना चाहिए। इस सपने के बारे में किसी और को नहीं बताना चाहिए, ऐसा करने पर इसका प्रभाव कम हो जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.