Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ...

अनूपपुर एसडीएम दीपशिखा भगत की जीप ट्रैक्टर से टकराई, घायल, ट्रैक्टर भी पलटा

55

अनूपपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग- 43 में रविवार की रात फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम दैखल में अनूपपुर एसडीएम दीपशिखा भगत की गाड़ी सड़क पर जा रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना में एसडीएम सहित वाहन चालक और ट्रैक्टर ट्राली चालक को चोट आई है। वाहन में सवार तीनों घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

यह घटना रविवार रात 8.30 बजे की है। बताया गया है कि एसडीएम भालूमाड़ा से अनूपपुर लौट रही थी। ग्राम दैखल के सिद्ध बाबा स्थान के पास बोलेरो जीप और ट्रैक्टर की टक्कर हुई है।

इस घटना में ट्रैक्टर जीप से टकराकर पूरी तरह पलट गया। घटना में ट्रैक्टर और एसडीएम दोनों वाहनों के चालक को चोंट आई हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक का नाम बसंता पिता अर्जुन सिंह 26 वर्ष निवासी पाली मौहार टोला थाना फुनगा है।

जीप का नंबर एमपी 02 एवी 7494 है। जबकि ट्रैक्टर ट्राली का नंबर सीजी 10 एआर 1934 है। घटना बाद फुनगा चौकी पुलिस और स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। बताया गया एसडीएम को हाथ में चोट पहुंची है। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। अस्पताल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.