Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

डिप्टी सीएम ने महोबा को दी 200 बैड के ट्रामा सेंटर की सौगात, जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की जागी उम्मीद

50

महोबा। सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महोबा जिले को 200 बैड का ट्रॉमा सेन्टर की सौगात देते हुए वित्तीय अनुमति प्रदान कर दी है। उन्होनें अपने एक्स एकाउंट के जरिए ट्वीट करके बताया कि 13 हज़ार 455.06 करोड़ रुपए लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया जाएगा, जहां जनपद सहित बुंदेलखंड के हजारों मरीजों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं । जिससे आंदोलनकारी बुद्धजीवियों व आम नागरिकों में खुशी माहौल देखने को मिल रहा है।

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चर्चित महोबा जनपद को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बड़ी सौगात दी है। जिला अस्पताल को एक पायदान बढ़ाकर ट्रामा सेंटर की सौगात दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली दूर करने के लिए लगातार महोबा में हो रहे आंदोलन और जनपद वासियों की मांग पर सूबे के डिप्टी सीएम ने गंभीरता दिखाते हुए 200 बेड के ट्रामा सेंटर की घोषणा की है। जिसमें प्रतिदिन 2000 मरीज स्वास्थ्य लाभ पा सकेंगे। इस घोषणा के बाद से महोबा ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड में सरकार के इस कदम से खुशी है।

आपको बता दें कि महोबा का जिला अस्पताल रिफर सेंटर के नाम से चर्चा में रहता है। पूर्व में भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की लचर जमीनी हकीकत सामने आई थी, जिसकी शिकायतों का संज्ञान लेकर पूर्व में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी जनपद का निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सही करने की तरफ इशारा किया था। तो वहीं दूसरी तरफ महोबा जनपद के समाजसेवी बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार वर्षों से प्रधानमंत्री को खून से खत लिखकर महोबा में एम्स की मांग कर रहे थे तो वहीं बार एसोसिएशन भी इस मांग को प्रमुखता से उठा रहा था। बार के अधिवक्ता चंद्रशेखर स्वर्णकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक आंदोलन मेडिकल कॉलेज की मांग को छेड़ रखा था। ऐसे में दोनों ही समाजसेवी इसे अपने आंदोलन की कड़ी से जोड़ते हुए पहली कामयाबी के तौर पर देख रहे हैं।

उनकी माने तो यह मेडिकल कॉलेज बनने की ओर पहला कदम है। 200 बेड का ट्रामा सेंटर होने के बाद मेडिकल कॉलेज की नियमों में आगे कदम बढ़ेगा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा की मध्य प्रदेश सहित लोकसभा चुनाव के बीच यह घोषणा बीजेपी सरकार का आम जनता की नाराजगी को दूर करने का तरीका है। उनके द्वारा इस घोषणा को लेकर खुशी जरूर जाहिर की गई लेकिन यह भी कहा गया कि पूर्व में भी ऐसी घोषणा हो चुकी है लेकिन जब तक ट्रामा सेंटर बनकर तैयार नहीं होगा तब तक इस खुशी को पूरा नहीं मानते।

आपको बता दें कि ट्रामा सेंटर का कार्य शुरू करने के लिए 10 करोड रुपए की धनराशि प्रथम किस्त के रूप में अवमुक्त करने के आदेश दिए गए है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की इस पहल से महोबा जिले सहित समूचे बुंदेलखंड के लोग बेहद खुश हैं। जिसे कुछ लोग चुनावी घोषणा भी बता रहे है। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों की माने तो जिला अस्पताल नाम मात्र का जिला अस्पताल है जहां डॉक्टरों की बड़ी कमी है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पाता। मजबूरन उन्हें महानगरों के लिए रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित लोगों ने ट्रामा सेंटर मिलने के बाद अच्छे इलाज की उम्मीद जताई है। योगी सरकार को धन्यवाद दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.