Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

Ludhiana : नेता जी ! मुंह दिखाई में ना दे जाना कोरोना !

32

लुधियाना :  जैसे-जैसे चुनावों की तिथि करीब आती जा रही है, वैसे-वैसे नेताओं का आवागमन भी बढ़ता जा रहा है। गली-मोहल्लो, मैरिज पैलसों, होटलों के अलावा विभिन्न मीटिंग स्थलों पर नेताओं की भीड़ अपने-अपने उम्मीदवार को जीतने के लिए जनता से अनुरोध कर रही है। अब यही आलम डोर  टु डोर भी शुरू हो चुका है। दूसरा पहलू यह है कि जिन नेताओं को मिलना आसान नहीं दिखाई देता, वे उनके घर तक चलकर आ रहे हैं, उसमें दूसरे प्रदेशों के शीर्ष नेता भी शामिल हैं। दूसरी ओर कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि नेताजी कहीं वोट का आशीर्वाद पाने के एवज में सौगात में कोरोना ना दे जाएं। अब तक राज्य में कोरोना के 61 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है। उल्लेखनीय है इनमें सबसे अधिक 38 मरीज सिर्फ लुधियाना में सामने आए हैं और जिन दो लोगों की मौत हुई है वह भी लुधियाना के रहने वाले थे। पंजाब में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।

7 नये मरीज आए सामने

राज्य में आज 7 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं सातों मैरिज लुधियाना के रहने वाले हैं इनमें 28, 22 और 19 वर्षीय तीन पुरुष जब की 56 और 35 वर्ष की महिलाएं तथा 13 -13 वर्ष की बालिकाएं शामिल है।  पंजाब सरकार ने राज्य में एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि, पंजाब सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.