Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

गाजा में कहर बनकर टूटी इजराइली सेना, अस्पताल पर हुए हमले में 500 लोगों की मौत

16

 गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा सिटी के एक अस्पताल पर इजराइल के एक हवाई हमले में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई है। हमले के वक्त अल-अहली अस्प्ताल में सैकड़ों लोगों ने शरण ली हुई थी। ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को भेजी गयी तस्वीरों में अस्पताल के हॉल में आग लगी हुई, टूटे हुए कांच और क्षत-विक्षत शव देखे गए। अभी इजराइली सेना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा के इलाकों में बमबारी की, जहां इसने फलस्तीनियों को अपने संभावित जमीनी हमले से पहले क्षेत्र खाली करने को कहा था। हमले में कई लोग मारे गए हैं। इजराइल ने कहा कि हमला हमास चरमपंथियों को लक्षित था, जिसका इस क्षेत्र पर शासन है। पिछले हफ्ते इजराइल पर किये गए हमास के बर्बर हमले के बाद से गाजा में पानी, ईंधन या खाद्यान्नों की आपूर्ति नहीं की जा रही। वहीं, मध्यस्थों को क्षेत्र में परेशान लाखों नागरिकों, सहायता समूहों और अस्पतालों को राहत सहायता मुहैया करने के लिए गतिरोध तोड़ने में संघर्ष करना पड़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन क्षेत्र का दौरा करने के लिए तैयार हैं। वह और विश्व के अन्य नेता युद्ध को एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष में तब्दील होने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच, अमेरिका की मध्य कमान के प्रमुख जनरल एरिक कुरिला, बुधवार के बाइडन के दौरे से पहले इजराइली सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक के लिए तेल अवीव पहुंच गये हैं। बाइडन क्षेत्र में संघर्ष के फैलने की आशंका के बीच अरब मुल्कों के नेताओं से मिलने के लिए जार्डन की भी यात्रा करेंगे। लेबनान से लगी इजराइल की सीमा पर मंगलवार को हिंसा भड़क गई, जहां ईरान समर्थित हिजबुल्ला आतंकी सक्रिय हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गाजा के दक्षिणी शहर राफा और खान यूनिस में हवाई हमलों में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

हमास के एक शीर्ष अधिकारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बसमी नईम ने बताया कि राफा में 27 तथा खान यूनिस में 30 लोग मारे गये हैं। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक संवाददाता ने देखा कि करीब 50 शवों को खान यूनिस में नसीर हॉस्पिटल लाया गया। खून से सनी चादरों में लिपटे शवों को लेने के लिए परिवार के सदस्य वहां आये हुए थे। देइर अल बला में एक हवाई हमले ने एक मकान को मलबे में तब्दील कर दिया। उसमें रह रहे एक परिवार के नौ सदस्य मारे गए। गाजा सिटी से बचा कर लाये गए एक अन्य परिवार के तीन सदस्यों को इसके पड़ोस में स्थित एक घर में रखा गया था, वे भी इस हमले में मारे गए। मृतकों में एक पुरुष और 11 महिलाएं तथा बच्चे शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई थी।

इजराइली सेना ने कहा कि वह हमास के ठिकानों, बुनियादी ढांचों और कमान केंद्रों को निशाना बना रही है। इजराइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने कहा, ‘‘जब हम एक लक्ष्य देखते हैं, जब हम किसी चीज को हरकत करते देखते हैं तो उसे हमास समझते हैं। हम इससे निपटेंगे।” मध्य गाजा में बुरेजी शरणार्थी शिविर पर किये गए हमले में हमास का कमांडर अयमान नोफल मारा गया। समूह की सैन्य शाखा ने यह जानकारी दी। युद्ध में अब तक मारा गया यह सबसे प्रमुख चरमपंथी है। नोफल मध्य गाजा पार्टी में हमास की चरमपंथी गतिविधियों का प्रभारी था और समूह के ‘संयुक्त अभियान’ कक्ष को तैयार करने से संबद्ध था, जो हमास, फलस्तीनी इस्लामी जिहाद और क्षेत्र में अन्य चरमपंथियों के बीच समन्वय का काम करता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.