Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नवी मुंबई में फिल्मी अंदाज में 20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती: जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने से भ... उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया की दोस्ती ने लिया नया मोड़: युवती ने धर्म बदलकर आकाश कश्यप के ... राजस्थान के कोटा में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला: चुनावी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा, शरीर में हुए ... इटली की संसद ने शैक्षणिक संस्थानों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध: कक्षाओं में विदेशी वि... हिंदू विवाह परंपरा में विदाई के वक्त दुल्हन द्वारा चावल फेंकने की रस्म का विशेष महत्व: मायके के प्रत... बेहतर सेहत के लिए बेहद जरूरी है सुकून भरी नींद: देर रात तक जागने और बार-बार नींद टूटने की समस्या से ... मुरादाबाद के कांठ रोड पर भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में मां-बे... भारतीय रेलवे का सबसे जरूरी नंबर है PNR: टिकट मिलते ही सबसे पहले इसी पर जाती है नजर, जानिए इसके 10 अं... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते खतरों पर रिसर्चर निकोला जुर्कोविक की बड़ी चेतावनी: 2027 में कोर... सैनिक स्कूल गोपालगंज में टीचिंग और नॉन-टे टीचिंग पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी: 31 दिसंबर तक ऑ...

भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी, सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे पार्टी से जुड़े लोग: अखिलेश यादव

57

कानपुर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक जातिवाद और भ्रष्टाचार है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। इस वक्त पूरे प्रदेश में भाजपा पार्टी से जुड़े लोग तालाबों, पोखर और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है।

दरअसल, अखिलेश यादव मंगलवार को दवा व्यापारी अमोलदीप भाटिया के स्वजन से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। अखिलेश पीड़ित परिवार से करीब आधा घंटा बातचीत करते रहे। जिसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टालरेस की बात करती है, लेकिन उनका जीरो टालरेंस यह है कि भाजपा नेता द्वारा एक व्यापारी से मारपीट कर उसकी आंख खराब कर देना। उसके बाद भी शहर के भाजपा नेता आरोपी नेताओं के साथ खड़े होकर पुलिस और पीड़ित पर दबाव बना रहे है। साथ ही आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अखिलेश ने सरकार से दवा व्यापारी अमोलदीप का बेहतर उपचार कराने और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

‘भाजपा नेता कार्यकर्ता बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे’ 
इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा नेता से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने वाले किसान बाबू सिंह यादव के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी पत्नी व बेटियों से मिलकर बातचीत की। साथ ही मृतक किसान बाबू सिंह को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव कहा कि भाजपा नेता कार्यकर्ता बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस सरकार के दवाब में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बीच उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे तो मुख्यमंत्री का बुलडोजर आरोपितों पर तुरंत चल जाता है। लेकिन इन दोनों मामलों में अभी तक बुलडोजर क्यों नहीं चला।

बुलडोजर का डीजल खत्म हो गया है तो हम भरवा दें- अखिलेश 
इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा कि अगर बुलडोजर का डीजल खत्म हो गया है तो हम भरवा दें। अगर बुलडोजर का चालक भाग गया है तो हम भेज दें। अगर पुलिस को आरोपितों को घर पता नहीं चल रहा है तो हम उनका घर बता सकते है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। भाजपा से जुड़े लोग तालाब, पोखर और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है। बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.