Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी, सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे पार्टी से जुड़े लोग: अखिलेश यादव

44

कानपुर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक जातिवाद और भ्रष्टाचार है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। इस वक्त पूरे प्रदेश में भाजपा पार्टी से जुड़े लोग तालाबों, पोखर और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है।

दरअसल, अखिलेश यादव मंगलवार को दवा व्यापारी अमोलदीप भाटिया के स्वजन से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। अखिलेश पीड़ित परिवार से करीब आधा घंटा बातचीत करते रहे। जिसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टालरेस की बात करती है, लेकिन उनका जीरो टालरेंस यह है कि भाजपा नेता द्वारा एक व्यापारी से मारपीट कर उसकी आंख खराब कर देना। उसके बाद भी शहर के भाजपा नेता आरोपी नेताओं के साथ खड़े होकर पुलिस और पीड़ित पर दबाव बना रहे है। साथ ही आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अखिलेश ने सरकार से दवा व्यापारी अमोलदीप का बेहतर उपचार कराने और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

‘भाजपा नेता कार्यकर्ता बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे’ 
इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा नेता से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने वाले किसान बाबू सिंह यादव के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी पत्नी व बेटियों से मिलकर बातचीत की। साथ ही मृतक किसान बाबू सिंह को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव कहा कि भाजपा नेता कार्यकर्ता बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस सरकार के दवाब में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बीच उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे तो मुख्यमंत्री का बुलडोजर आरोपितों पर तुरंत चल जाता है। लेकिन इन दोनों मामलों में अभी तक बुलडोजर क्यों नहीं चला।

बुलडोजर का डीजल खत्म हो गया है तो हम भरवा दें- अखिलेश 
इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा कि अगर बुलडोजर का डीजल खत्म हो गया है तो हम भरवा दें। अगर बुलडोजर का चालक भाग गया है तो हम भेज दें। अगर पुलिस को आरोपितों को घर पता नहीं चल रहा है तो हम उनका घर बता सकते है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। भाजपा से जुड़े लोग तालाब, पोखर और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है। बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.