Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ...

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : राहुल, प्रियंका बस यात्रा के साथ प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे

54

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को तेलंगाना में बस यात्रा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दोनों नेता विशेष विमान से दोपहर साढ़े तीन बजे बेगमपेट हवाईअड्डा पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रामप्पा मंदिर के लिए रवाना होंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे बस यात्रा शुरू करेंगे और इसके बाद एक रैली को संबोधित करेंगे।

इस दौरान दोनों नेता महिलाओं के साथ बातचीत भी करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली के बाद प्रियंका दिल्ली लौट जाएंगी लेकिन राहुल राज्य में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुलुगु से कांग्रेस विधायक दानासारी अनसूया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राहुल गांधी आज रात भूपालपल्ली में रुकेंगे। दानासारी अनसूया सीथक्का के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने कहा, ”राहुल और प्रियंका साढ़े चार बजे रामप्पा मंदिर पहुंचेंगे और करीब पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भूपालपल्ली तक करीब 30 किलोमीटर की बस यात्रा होगी।” कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह तीन दिवसीय यात्रा आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेगी।

राहुल 19 अक्टूबर को सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज के कर्मचारियों से मिलेंगे और पेद्दापल्ली एवं करीमनगर में सार्वजनिक बैठकों में भाग लेंगे। वह करीमनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस नेता 20 अक्टूबर को जगतियाल में किसानों की एक बैठक में भाग लेंगे और आर्मूर एवं निजामाबाद सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तेलंगाना दौरे के दौरान राहुल गांधी के बोधन में निजाम चीनी मिल का दौरा करने और आर्मूर में हल्दी एवं गन्ना किसानों के साथ बातचीत करने की संभावना भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.