Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

होमगार्ड जवान की हत्या, तिरोड़ी के जंगल में मिला शव, यह है आशंका

39

बालाघाट, नांदी। कथित प्रेम प्रसंग के चलते महाराष्ट्र के नागपुर के कन्हान थाना में पदस्थ होमगार्ड जवान की मंगलवार को कुछ लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। बुधवार को उसका शव बालाघाट के तिरोड़ी अंतर्गत ग्राम हथौड़ा व कपूरबिहरी के बीच जंगल से बरामद हुआ है।

मामला सामने आने के बाद बुधवार को दिनभर लोग सहमे रहे। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या करने का है। मृतक की पहचान आशीष पिता दिलीप पाटिल के रूप में हुई, जिसकी मंगलवार को अज्ञात स्थल पर धारदार हथियार से हत्या कर शव तिरोड़ी क्षेत्र के जंगल में फेंका गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम कुछ ग्रामीणों ने जंगल के पास खून से लथपथ शव देखा, जिसकी सूचना तिरोड़ी पुलिस को दी। मृतक के शरीर पर एक-दो नहीं बल्कि हमले के कई निशान हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि होमगार्ड की बेरहमी से हत्या की गई है।

तिरोड़ी पुलिस ने शव बरामद कर उसके पास से बरामद दस्तावेजों के आधार पर पहचान की। इस मामले में तिरोड़ी पुलिस ने तिरोड़ी थाना अंतर्गत आने वाले रानीमोहगांव के पास से लावारिस हालत में एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया है। वाहन को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावरों ने आशीष की हत्या तिरोड़ी क्षेत्र में की है या अन्य जगह।

कार से शव फेंकते महिला ने देखा, ग्रामीणों को दी सूचना

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम रानीमोहगांव से बरामद अज्ञात चार पहिया वाहन में ही सवार कुछ लोग होमगार्ड के शव को जंगल में फेंककर जा रहे थे, जिन्हें एक महिला ने देख लिया और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले के बारे में बताया।

बुधवार को मृतक के भाई ने अमित गजभिए, आशीष नागदेवे और विपिन लाल पर हत्या का संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि चर्चा थी कि इनमें से किसी एक व्यक्ति की पत्नी के साथ मेरे भाई (आशीष पाटिल) के अवैध संबंध थे। इसी वजह से मृतक के भाई ने हत्या का संदेह जाहिर किया है। फिलहाल तिरोड़ी पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर केस डायरी कन्हान पुलिस को सौंप दी है। कन्हान पुलिस मामले की जांच करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.