Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नवरात्रि से पहले घर में लाएं ये चीजें, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न, बनी रहेगी बरकत

22

इंदौर।  शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, रविवार से शुरू होगी। नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की आराधना करने से वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर लाकर देवी मां की कृपा प्राप्त की जा सकती है। ये चीजें बेहद ही शुभ मानी जाती है। आइए, जानते हैं कि वे चीजें कौन-सी हैं, जिन्हें नवरात्रि के दौरान घर में रखने से हमेशा सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

कलश

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कलश का बहुत महत्व है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। ऐसे में आप नवरात्रि के दौरान अपने घर में मिट्टी, पीतल, सोना या चांदी से बना कलश लेकर आएं। यह बेहद ही शुभ माने जाते हैं।

लाल चंदन की माला

मां दुर्गा को लाल चंदन की माला बहुत प्रिय होती है। लाल चंदन की माला से भक्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करते हैं। इस बार नवरात्रि में लाल चंदन की माला घर जरूर लाएं। लाल चंदन की माला से जाप करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मां दुर्गा मूर्ति

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। कई लोग अपने घरों में देवी मां की मूर्ति स्थापित करते हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति घर ला सकते हैं। इसके अलावा मां दुर्गा के पद चिह्न को भी घर के मंदिर में रखा जा सकता है। इससे भक्तों पर मां की कृपा बनी रहती है।

चुनरी

नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल, गुलाबी या पीले रंग की चुनरी चढ़ाएं। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से घर में खुशहाली बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.