Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

खरगोन के तीरंदाजी कोच ट्रेन की चपेट में आए, दोनो पैर कटे, हालत नाजुक

70

नर्मदापुरम। राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में टीम लेकर आए खरगोन के कोच नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गए। ट्रेन से बैग उतारते समय उनका पैर फिसल गया, जिसके कारण वो प्लेटफार्म से नीचे गिरे और ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। उन्हें गंभीर हालत में शहर के नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज सारन ने बताया कि 48 वर्षीय कोच मुसर्लिन शेख, पिता गुलाम हुसैन मोहम्मद, 49 मैन रोड मोहम्मदपुर तहसील गोगांव जिला खरगोन निवासी हैं। वह ओवरनाइट एक्सप्रेस से सोमवार रात्रि में गिर गए थे। जिससे उनके दोनों पैर कट गए। आरपीएफ के जवानों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.