Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

जिला कोर्ट की पार्किंग समस्या हल करने का प्रयास, वकीलों ने मांगी होप टेक्सटाइल्स की जमीन

33

इंदौर। जिला न्यायालय की पार्किंग समस्या को हल करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए वकीलों ने पार्किंग के लिए होप टेक्सटाइल्स की जमीन की मांग की है। वकीलों ने जमीन को लेकर हाई कोर्ट में चल रही याचिका में एक आवेदन देकर उक्त जमीन पार्किंग के लिए उपलब्ध कराने की मांग की है।

वकीलों का कहना है कि वे न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन इस जमीन का वर्तमान में जिला न्यायालय की पार्किंग के रूप में उपयोग करने को तैयार हैं। भविष्य में याचिका में न्यायालय जो भी निर्णय देगा वे उसे स्वीकारेंगे। वकीलों के आवेदन पर हाई कोर्ट में 16 अक्टूबर को सुनवाई हो सकती है।

बड़ी संख्या में आते हैं पक्षकार

गौरतलब है कि जिला न्यायालय में पार्किंग की समस्या अत्यंत गंभीर है। इसे हल करने के लिए कई बार योजनाएं भी बनीं लेकिन कुछ नहीं हुआ। दरअसल जिला न्यायालय में 80 से ज्यादा न्यायालय संचालित होते हैं। प्रत्येक न्यायालय में औसतन 120 प्रकरण सुनवाई के लिए रोजाना लगते हैं। इन 10 हजार से ज्यादा प्रकरणों की सुनवाई के लिए बड़ी संख्या में पक्षकारों का न्यायालय में आना-जाना लगा रहता है।

वकीलों की संख्या भी बढ़ रही

जिला न्यायालय में पैरवी करने वाले वकीलों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में इंदौर अभिभाषक संघ में आठ हजार से ज्यादा सदस्य हैं। इस हिसाब से देखें तो जिला न्यायालय में रोजाना 20 हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही होती है। इनमें वकील और जिला न्यायालय के कर्मचारी अधिकारी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में न्यायालय में आने वालो के वाहन भी परिसर में ही पार्क होते हैं। अक्सर हालत इतने खराब हो जाते हैं कि न्यायालय परिसर में पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।

जिला न्यायालय से लगकर ही होप टेक्सटाइल्स की जमीन है। यह जमीन शासकीय है और इसे लेकर न्यायालय में प्रकरण भी चल रहा है। वकीलों का कहना है कि अगर शासन इस जमीन को जिला न्यायालय को उपलब्ध करवा दे तो पार्किंग की समस्या से निजात मिल सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.