Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ...

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने तैयार की कार्ययोजना 11 अगस्त को प्रदेश कार्यसमिति में हो सकती है घोषणा

37

भोपाल। केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के हित में जो कदम उठाए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा का किसान मोर्चा नमो शिव किसान चौपाल लगाएगा। संगठन ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस कार्यक्रम की घोषणा 11 अगस्त को मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में हो सकती है।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि किसान चौपाल लगाने से पहले ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी।संभाग और जिला स्तर पर सम्मेलन करने की भी तैयारी है। कांग्रेस द्वारा की गई धोखाधड़ी को किसानों के बीच रखने के साथ सरकार ने किसान हित में कदम उठाए हैं, उन्हें बताया जाएगा। मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

मिलन भार्गव को बनाया प्रदेश प्रवक्ता

बुधवार को भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट और प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्यों की नियुक्ति कर दी। मिलन भार्गव भोपाल, बृजगोपाल लोया रायसेन और गुलरेज शेख उज्जैन को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। शिवम शुक्ला सीधी, मंजरी जैन विदिशा, वंदना त्रिपाठी भोपाल, सचिन वर्मा भोपाल को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाया है। इंदौर के प्रेम व्यास और ग्वालियर के बृजराज सिंह को प्रदेश मीडिया विभाग का सदस्य नियुक्त किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.