Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही कराएंगे जाति जनगणना

35

कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया है कि यदि उनकी पार्टी फिर सरकार बनती है तब राज्य में बिहार की तरह जाति आधारित जनगणना कराएगी। कांकेर जिले के गोविंदपुर में शुक्रवार को ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने जनता से सरकार बनने पर गरीबों के लिए 10 लाख मकान बनाने का भी वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अमीर लोगों के लिए है और उसे गरीबों एवं मध्यम वर्ग की कोई चिंता नहीं है।

प्रियंका गांधी ने कहा, “अगर कांग्रेस पार्टी फिर छत्तीसगढ़ में सत्ता में आती है, तो बिहार में किए गए जातिगत सर्वेक्षण की तर्ज पर इस राज्य में भी जातिगत जनगणना कराई जाएगी।” छत्तीसगढ़ में इस घोषणा को अन्य पिछड़ा वर्ग को लुभाने के लिए एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य की आबादी का लगभग 45 प्रतिशत है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ मोदी जी कहते हैं कि यह उनकी गारंटी है (वह जो भी वादा करते हैं उसे पूरा करने की) लेकिन हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने और करोड़ों रोजगार पैदा करने की मोदी की गारंटी का क्या हुआ? जब भी कोई सवाल पूछा जाता है तो मोदी जी एक नई गारंटी दे देते हैं। उनकी गारंटी खोखली गारंटी है।”

वाड्रा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश में किसानों को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा, ”देश में किसान प्रतिदिन 27 रुपये कमा रहे हैं, लेकिन अडानी और अन्य उद्योगपति प्रतिदिन 1,600 करोड़ रुपये कमा रहे हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा, ”वे (भाजपा) बस यही चाहते हैं कि देश की संपत्ति उनके उद्योगपति मित्रों को सौंप दी जाए और फिर इसे उनके माध्यम से पार्टी में भेज दिया जाए। और फिर वे चुनावों में (पैसा) खर्च करते रहते हैं।”

प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता में बने रहना है, जनता का कल्याण नहीं है। प्रियंका गांधी ने राज्य में रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार (2003-2018 तक) पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा शासन के दौरान राज्य में हिंसा का शासन था, जबकि कांग्रेस ने पांच वर्षों में राज्य को हिंसा के चंगुल से बाहर निकाला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.