Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल...

चिड़ावद के पास इंदौर के परिवार की कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

33

देवास। एबी रोड पर चिड़ावद के पास मुरैना के अंबाह से इंदौर की ओर जा रही कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई।

इंदौर का परिवार सवार था कार में

दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना आई है। बताया जाता है कि इंदौर निवासी वैशाली व्यास, भाई गौरव, भाभी श्रद्धा और भतीजा सोमदत्त कार में सवार थे।

कार अनियंत्रित होकर टकराई

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार चिड़ावद के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चारों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अस्‍पताल में दो को मृत घोषित किया

अस्पताल में वैशाली और सोमदत्त को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गौरव व श्रद्धा को गंभीर अवस्था में इंदौर रैफर किया गया है। इधर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.