Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

दो दिन से लापता आइटीआइ के छात्र का शव मिला, कालेज जाने का कहकर निकला था घर से

55

उज्जैन। उज्‍जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के चककमेड़ से एक युवक का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त आइटीआइ के छात्र के रूप में हुई है। मृतक दो दिनाें से लापता था। कालेज जाने का कहकर वह घर से निकला था। गुरुवार सुबह उसका शव मिलने से स्वजन बदहवास हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

एमआइटी कालेज का छात्र था

पुलिस ने बताया कि आयुष राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रूई एमआइटी कालेज में आइटीआइ कालेज का छात्र था। मंगलवार को वह कालेज जाने का कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। जिस पर स्वजन ने उसकी तलाश की थी।

गुमशुदगी भैरवगढ़ थाने में दर्ज थी

बुधवार को स्वजन ने उसकी गुमशुदगी भैरवगढ़ थाने में दर्ज करवाई थी। गुरुवार सुबह युवक का शव चक-कमेड़ में मिलने पर पुलिस ने उसके बड़े भाई विशाल राठौर को सूचना दी थी। इस पर विशाल ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई आयुष के रूप में की।

बस चालक ने दी यह जानकारी

विशाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई एमआइटी कालेज में आइटीआइ के प्रथम वर्ष का छात्र था। वह रोजाना सुबह करीब आठ बजे घर से कालेज के निकलता था। शाम करीब साढ़े चार बजे तक घर वापस लौट आता था। वह रोजाना जिस बस से आना-जाना करता था उसके चालक ने बताया था कि आयुष मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र में उतर गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.