Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

वातावरण में घुली ठंडक, सुबह गुलाबी ठंड का अहसास, उमस से मिली राहत

67

सागर। शहर में सर्द ऋतु की आहट से उमस भरी गर्मी का अहसास भी कम हो गया है। सुबह-सुबह की गुनगुनी धूप लोगों को भाती रही। मौसम की बदली रंगत और वातावरण में घुल रही ठंड को देखते हुए ये संभावना जताई जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर ठंड का असर बढ़ जाएगा। अक्टूबर अंत तक ठंड जोर पकड़ने लगेगी।

बुधवार की रात न्यूनतम पारे की बात करें तो पारा 18 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया गया। रात में पारा 17.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दो दिन में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार की रात जहां पारा 18.6 डिग्री था, वहीं बुधवार की रात 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

उसम भरी गर्मी से मिला छुटकारा

तापमान का असर देर सुबह तक देखा जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस था। लोगों का कहना है कि सुबह 10 से 11 बजे तक पारा ठीक है। सुबह गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। गुरुवार को दोपहर की धूप भी ज्यादा नहीं चुभी। वहीं शाम चार बजे के बाद फिर मौसम में राहत रही। सर्दी होने से दिन छोटे व रातें बड़ी हो रही हैं।

मुख्य मार्गों की लाइट 5.30 बजे ही बंद कर दी गई

सुबह सैर को जाने वाले लोगों का कहना है कि गर्मी में सूर्य जल्द उग रहा था, लेकिन अब धीरे-धीरे सूर्योदय विलंब से हो रहा है। वहीं नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट सुबह 5.30 बजे ही बंद कर दी जाती हैं, ऐसे में सुबह घुमने वाले लोग परेशान हैं। गुरुवार को सूर्य 6.08 मिनट पर उगा, वहीं मुख्य मार्गों की लाइट 5.30 बजे ही बंद कर दी गई थीं। इससे लोगों को परेशानी हुई।

लोगों का कहना है कि सर्दी में सूर्योदय देरी से होगा ऐसे में स्ट्रीट लाइट को कम से कम छह बजे तक जलाकर रखना चाहिए। वहीं दिन व रात के पारे में अंतर बढ़ने की वजह से वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे है। सर्दी, खांसी सहित बुखार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.