Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

ठेकेदार की लापरवाही, 100 रुपए का दिया लालच, लड़के ने गंवाई जान

44

राजस्थान के भरतपुर में नदबई के गांव रायसीस में जलदाय विभाग की उच्च जलाशय टंकी में डूबने से एक किशोर की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की मां की तरफ से जलदाय विभाग के निजी ठेकेदार को नामजद कर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। 8वीं कक्षा के छात्र 15 वर्षीय कर्मवीर की मौत पर उसकी मां रायसीस गांव निवासी ओमवती पत्नी मानसिंह ने दर्ज कराए मामले में कहा है कि ठेकेदार रमनलाल, यदवीर और पुष्पेंद्र ने उसके बेटे कर्मवीर के साथ उसके दोस्त सचिन (15) और धीरू (10) को टंकी साफ करने के लिए 100-100 रूपयो का लालच देकर टंकी के अंदर उतार दिया।

जिसके बाद ठेकेदार ने टंकी में पानी भरने के लिए वाल्व को चालू कर दिया जिससे उसके बेटे की टंकी के पाइप में फंस कर मौत हो गई जबकि उसके दोनों दोस्तो ने समय रहते टंकी से निकलकर अपनी जान बचा ली। नदबई पुलिस ने सीएचसी पर शव का पोस्टमॉटर्म करा परिजनों को सौंप नामजद दर्ज कराए गए मामले में जाँच शुरू की है।

ठेकेदार ने इस तरह दिया झांसा

नदबई थाना इंचार्ज ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब ठेकेदार के घर के पीछें कुछ युवक खेल रहे थे, इस दौरान ठेकेदार ने उन युवकों को आवाज लगाई। ठेकेदार ने वहां कर्मवीर, सचिन और धीरू को 100-100 रुपए का लालच देकर टंकी में उतार दिया। इस दौरान तीनों बच्चें टंकी साफ करने लगे। इसके बाद रमनलाल और पुष्पेंद्र ने टंकी में पानी भरने के लिए वॉल्व को चालू कर दिया। टंकी में पानी आने लगा तो सचिन और धीरू तुरंत टंकी से बाहर आ गए। कर्मवीर टंकी के पाइप में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.