Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ... Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ...

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपितों को 20 साल की सजा, स्कूल जाते समय कर लिया था अगवा

46

शहडोल। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सोनी (विशेष न्यायालय पाक्सो अधिनियम) की अदातल से नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरापितों को बीस वर्ष का कारावास सुनाया गया है। आरोपित शिव प्रसाद यादव 25 वर्ष पुत्र सुद्धू यादव एवं अशोक चौधरी उर्फ नान बाबू 29 वर्ष पुत्र स्वा. राजेश चौधरी दोनों निवासी ग्राम करूआ गोहपारू को अपहरण के मामले में दो वर्ष का सश्रम कारावास, धारा 366/34 भादवि में तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 1000-1000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

आरोपित शिव प्रसाद यादव को अलग से धारा 376(3) भादवि एवं धारा 5(एल) सपठित धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास से दण्डित किया गया है। शासन की ओर से प्रकरण में सुषमा सिंह ठाकुर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा पैरवी की गई है।

ये है पूरा मामला

संभागीय जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि फरियादी अपने लडके के साथ थाने में उपस्थित होकररिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लड़की जो कक्षा 11वीं में पढ़ती है। 26 जनवरी 2020 को सुबह 07.00 बजे घर से 26 जनवरी ध्वजारोहण में स्कूल जाने को कहकर घर से स्कूल तरफ गयी थी। शाम तक घर वापस नहीं आई। तब लड़की का पता करने स्कूल गया, लड़की नहीं मिली। लड़की की सहेलियों के घर जाकर पूंछा एवं आस-पास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला। शंका है कि लड़की को कोई अज्ञात बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।

स्कूल से आते समय गायब हुई थी नाबालिग

रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना के दौरान पीड़िता को दस्तायाब करने पर पीड़िता ने बताया कि घटना दिनांक 26जनवरी 2020 को सुबह 7.00 बजे वह ध्वजारोहण के लिये अपने स्कूल गयी थी। लगभग 10.00 बजे अपनी सहेली के साथ वापस घर आ रही थी और स्कूल के बाहर ग्राउण्ड के बाद सड़क में उसकी सहेली का भाई आया और उसकी सहेली को लेकर चला गया तब वह अकेले वहां से घर के लिए आ रही थी। तभी दोनों आरोपी रास्ते में खड़े हुए थे पकड़ ले गए इसके बाद घटना को अंजाम दिया।

कई दिनों तक झोपड़ी में रखा

आरोपित शिव प्रसाद बस में बैठाकर शहडोल ले गया और रेलवे स्टेशन शहडोल से एक ट्रेन पर बैठाया और कटनी ले गया। कटनी पहुंचने तक रात हो गयी थी। शिव प्रसाद कटनी से दूसरी ट्रेन में बैठाकर उसे टपरी स्टेशन तक ले गया और वहां से बस में बैठाकर ग्राम ताजपुर में एक खेत में बनी हुई झोपड़ी में ले गया। वहां पर उसे 10-15 दिन तक रखा और उसके साथ वहीं पर दुष्कर्म किया। विवेचना उपरांत प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किए गए सशक्त तर्कों से सहमत होकर एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विचारण उपरांत आरोपीगणों को दंडित किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.