Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राघव चड्ढा संग ससुराल चलीं परिणीति चोपड़ा, हाथों में हाथ थामे नजर आया कपल

24

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी इस समय टाॅक ऑफ द टाउन बनी हुई है। सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ कपल की शादी की फोटोज देखने को मिल रही है। इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया है। बता दें कि 24 सितंबर को राघव और परिणीति ने उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड अंदाज में सात फेरे लिए। यह एक डेस्टिनेशन और ग्रैंड वेडिंग थी। वहीं, अब शादी के बाद पहली बार परिणीति और राघव साथ दिखाई दिए हैं। मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों उदयपुर से वापस अब दिल्ली लौट रहे हैं।

वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं एक्ट्रेस

नई दुल्हन की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव उदयपुर से रवाना हुए, जहां उन्हें एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पाॅट किया। परिणीति के फेस पर शादी का ग्लो और खुशी साफ देखने को मिल रही थी। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक टाॅप के साथ पाॅन्चो लुक में नजर आईं। वहीं, राघव चड्ढा ने ब्लैक एंड व्हाइट के साथ सिंपल लुक अपनाया था। बता दें कि दोनों उदयपुर के लीला पैलेस से दोपहर 2 बजे पिछोला झील की जेटी पर पहुंचे। यहां दोनों हाथों में हाथ थामे नजर आए। अब यहां से वे सीधे एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए।

दिल्ली में होगा रिसेप्शन

बता दें कि बीती शाम शादी के बाद परिणीति और राघव का रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों जल्द ही दिल्ली में रिसेप्शन देने वाले हैं। जिसमें राजनीति और बॉलीवुड से जुड़े लोग शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई और चंडीगढ़ में भी कपल रिसेप्शन रख सकता है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की फोटोज पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.