Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MotoGP ने गलत नक्शा दिखाने के लिए मांगी माफी भारत के नक्शे से गायब किया था जम्मू-कश्मीर

31

नई दिल्ली।ग्रेटर नोएडा में स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित हो रही मोटो जीपी रेस के पहले दिन ही विवाद हो गया। यहां मोटरबाइक रेस में प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीवी स्क्रीन पर भारत का गलत नक्शा दिखाया गया। इसको लेकर बवाल मच गया। विवाद बढ़ने पर मोटोजीपी की ओर से बयान जारी किया है और माफी मांगी गई।

मोटोजीपी रेस से पहले शुक्रवार को प्रैक्टिस रेस का आयोजन हुआ। इस दौरान स्क्रीन पर भारत का गलत मैप चल गया। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को नक्शे में दिखाया नहीं गया।

मोटोजीपी ने बयान में क्या कहा?

मोटोजीपी की ओर से इस पर तुरंत एक्शन लिया गया और गलती के लिए माफी मांगी। अपने बयान में MotoGP ने कहा, ‘ब्रॉडकास्ट के दौरान दिखाए गए मैप के लिए भारतीय दर्शकों से माफी मांगते हैं।’ बयान में कहा गया कि मैप दिखाने का मकसद किसी तरह का बयान जारी करना नहीं था, बल्कि भारत के लिए सपोर्ट और उनकी सराहना करना था।

इवेंट कहां देख सकते हैं?

मोटोजीपी की भारत में शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट के पहले दिन प्रैक्टिस मैच होंगे। दूसरे दिन प्रैक्टिस और क्वालिफाइंग मैच होंगे। वहीं, रविवार को रेस का फाइनल मैच होगा। इस रेस की लाइव स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स 18 पर होगी। इसके अलावा आप इसे जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.