Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सटोरियों की वायदा में लेवाली, चांदी 975 रुपये तक उछली

38

इंदौर। शेयर बाजार में अस्थिरता रहने से निवेशकों की चांदी में नीचे दामों पर लेवाली एकाएक बढ़ गई है।सटोरियों की वायदा मार्केट में खरीदारी जोरदार रहने के कारण कामेक्स पर चांदी वायदा उछल गया। कामेक्स पर चांदी 51 सेंट बढ़कर 23.77 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसके चलते इंदौर में चांदी चौरसा 975 रुपये बढ़कर 74150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

इधर, सोने में भी सीमित पूछपरख रहने से भाव में सुधार रहा। सोना कैडबरी आंशिक सुधरकर 60750 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि ,बाजार में फिलहाल ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है। कामेक्स सोना ऊपर में 1928 तथा नीचे में 1919 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.77 व नीचे में 23.34 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60750 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60700 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55600 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 60725 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 74150 रुपये, चांदी टंच 74350 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74750 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 73175 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60850 रुपये तथा सोना रवा 60750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74300 रुपये तथा चांदी टंच 74200 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60750 रुपये तथा सोना रवा 60700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 74500 रुपये तथा टंच 74600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.