Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति की हत्या करने वाले जीजा-साला गए जेल

68

लखनपुर। महिला से छेड़खानी का विरोध कर रहे पति की टांगी से वार कर हत्या करने के आरोप पर पुलिस ने आरोपित जीजा-साला रामसाय कोरवा (35) निवासी पटकुरा तथा तेजेश्वर कोरवा (25) निवासी रेहमला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते 18 सितंबर 2023 की रात पटकुरा में महिला रात को घर के आंगन में निकली थी। आरोपित रामसाय कोरवा पहले से खड़ा था । बदनीयती से उसने महिला को पकड़ा। महिला जोर से चिल्लाई। आवाज सुनकर महिला का पति देवसाय कोरवा और पुत्र सुखसाय बाहर आंगन में आए। आरोपित रामसाय कोरवा को देखकर फटकार लगाई। गुस्से में आकर रामसाय कोरवा ने महिला के पति देवसाय कोरवा को हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया। आरोपित रामसाय कोरवा ने अपने साले तेजेश्वर कोरवा को आवाज देकर बुलाया आवाज देकर बुलाया।

तेजेश्वर कोरवा पहुंचा और आंगन में रखे टांगी से महिला के पति देव साय के सिर, चहेरे, कनपटी पर कई बार टांगी से प्रहार किया जिससे देवसाय बेहोश हो गया। बीच बचाव कर रहे महिला के पुत्र सुखसाय कोरवा के पीठ में टांगी से प्रहार कर दिया जिससे वह भी घायल हो गया। और आरोपी जीजा – साला मौके से फरार हो गए। स्वजन द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से घायल देवसाय कोरवा को मेडिकल कालेज अस्पताल में अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन 19 सितंबर की रात इलाज के दौरान देव साय कोरवा क़्क़ मौत हो गई। महिला ने कुन्नी पुलिस चौकी पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। कुन्नी पुलिस ने धारा 354 ,323, 302, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपियों के खोजबीन में जुटी हुई थी। सूचना मिलने उपरांत कुन्नी और लखनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपित रामसाय कोरवा व तेजेश्वर कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इस पूरी कार्रवाई में लखनपुर थाना प्रभारी एलआर चौहान, कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत,सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोर, सोन साय भगत, महेंद्र राजवाड़े, गोविंद सक्रिय रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.