Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पेशी के बाद पुलिस को चकमा देकर तीन कैदी फरार, तलाश जारी

68

झांसी। रेलवे स्टेशन और ट्रेन में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के मामले में झांसी जिला कारागार में बंद तीन कैदी मंगलवार को रेलवे स्टेशन से फरार हो गए। उन्हें पुलिस द्वारा रेलवे कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। पुलिस तीनों कैदियों को वाहन में बैठा कर बेपरवाह हुई तो तीनों ने मौके का लाभ उठाया और स्टेशन की ओर दौड़ लगा दी। जब तक उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ पाते, तीनों यात्रियों की भीड़ में ओझल हो गए।

मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो एसएसपी सहित वह भी मौके पर पहुंचे। फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीमें कैदियों की तलाश कर रही हैं। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

लूट और चोरी के मामले में पकड़ाए थे आरोपित

बता दें कि इसी साल की शुरुआत में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेन में लूट और मोबाइल चोरी के मामले में शैलेन्द्र पुत्र मनीराम को झांसी जीआरपी ने 13 जून को स्टेशन परिक्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके साथ ही ज्ञया प्रसाद अहिरवार उर्फ गुड्डा को लूट सहित अन्य आपराधिक मामलों में जीआरपी ने 23 अप्रैल को हिरासत में लेते हुए झांसी जिला कारागार भेज दिया था। इसके अलावा विजेन्दर उर्फ हजरत को भी जीआरपी ने लूट व चोरी के मामले में जेल भेजा था।

रेलवे कोर्ट में चल रही थी सुनवाई

मामला रेलवे और जीआरपी से जुड़ा होने के चलते तीनों बंदियों की सुनवाई रेलवे कोर्ट में चल रही थी। मंगलवार तीनों के साथ अन्य कैदियों को जिला पुलिस अपने वाहन में जेल से रेलवे कोर्ट पेशी पर लाई थी। लगभग 2.45 बजे तीनों की कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने उन्हें अपने वाहन में बैठा दिया और अन्य बंदियों की कोर्ट में पेशी कराने में व्यस्त हो गई।

इसी मौके का लाभ उठाते हुए तीनों कैदियों ने पुलिस को चकमा दिया और गाड़ी से उतर कर स्टेशन के अंदर की ओर दौड़ लगा दी। जब तक पुलिस को इसकी भनक पड़ती तीनों प्लैटफॉर्म पर जा पहुंचे और यहाँ यात्रियों की भीड़ का लाभ उठाते ट्रेन में सवार होकर भाग निकले।

फरार कैदियों की तलाश जारी

घटना की जानकारी पुलिस कप्तान राजेश एस, सीओ जीआरपी नईम मंसूरी, सीओ सिटी राजेश कुमार राय को हुई तो सभी भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन पहुंचे और फरार कैदियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई। साथ ही स्टेशन के अंदर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले जा रहे हैं।

वहीं, पुलिस कप्तान के निर्देश पर सभी स्टेशन और आसपास के जिलों में कैदियों को लेकर जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस को अलर्ट भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.