Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CM Mann को फोर्टिस अस्पताल किया शिफ्ट, दो दिन से घर पर चल रहा था इलाज

9

चंडीगढ़/मोहाली : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, जोकि पिछले दो दिन से बीमार चल रहे हैं, को अब मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार सी.एम. मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, स्वास्थ्य में सुधार न होने और चिकित्सकों की सलाह पर अब उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों के अनुसार, सी.एम. मान फोर्टिस अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से पंजाब बाढ़ संकट से जूझ रहा है और मुख्यमंत्री लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। वे राहत कार्यों की निगरानी और प्रशासन को सक्रिय करने के लिए खुद मैदान में मौजूद रहे। लगातार दौरे और व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनकी तबीयत पर असर पड़ा और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी।

प्रदेश की जनता में सी.एम. मान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं। वहीं, राजनीतिक हलकों में भी हलचल है क्योंकि ऐसे समय में जब पंजाब बाढ़ जैसी गंभीर आपदा से गुजर रहा है, मुख्यमंत्री का बीमार पड़ना प्रशासनिक दृष्टि से भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.